नई पर्यटन इकाई नीति जल्दी होगी लागू
जयपुर । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व रवि जैन की उपस्थिति में पर्यटन भवन में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु पर्यटन विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं, अन्य घोषणाओं, राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 (09 से 11 दिसम्बर) के आयोजन से पूर्व 8 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित होने वाली प्री-समिट में पर्यटन विभाग की भूमिका के निर्वहन की कार्ययोजना पर चर्चा तथा पर्यटन विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
दिया कुमारी ने बैठक पश्चात मीडिया से बात करते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन से पूर्व 8 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित होने वाली प्री-समिट में आने वाले स्टेकहोल्डर्स को बतायेंगे कि राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में अपार सम्भवनाएं हैं। हम उम्मीद करते हैं कि उक्त समिट में राजस्थान पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के कई एमओयू किये जा सकेंगे।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि आज बैठक में राजस्थान की नई पर्यटन (यूनिट पॉलिसी) इकाई नीति पर चर्चा की गई है। राजस्थान पर्यटन इकाई नीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे जल्दी ही राज्य में लागू किया जाएगा। दिया कुमारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में नम्बर एक राज्य बनाएं। राजस्थान में पर्यटन के विभिन्न अवसर हैं। हम राजस्थान में पर्यटन का बेहतरीन माहौल तैयार करने के लिए काम कर रहे हैं। ताकि यहां अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक आएं। चाहे पर्यटक वेडिंग के लिए राजस्थान आएं चाहे रूरल ट्यूरिज्म के लिए आएं, चाहे इको ट्यूरिस्म के लिए आएं, चाहे वो वाइल्ड लाइफ ट्यूरिस्म लिए आएं या फिर घूमने फिरने के लिए आएं।
CM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
भोपाल में बड़ा हादसा टला: होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी मेहमान रेस्क्यू
Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव