नीरज ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई किया
लुसाने। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नीरज ने 14 सीरीज की बैठकों के समापन के बाद समग्र स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर रहने के साथ ही डायमंड लीग फाइनल के लिए जगह बनायी। नीरज ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 89.49 मीटर के थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग में दूसरा स्थान हासिल किया। पीटर्स ने 90.61 मीटर के अंतिम थ्रो के साथ और जर्मनी के जूलियन वेबर ने 88.37 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पहला और तीसरा स्थान हासिल किया।
सीजन का समापन 13 और 14 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम से होगा। नीरज ने दोहा और लुसाने में सीरीज की दो बैठकों में भाग लिया और अपने दूसरे स्थान से 14 अंक हासिल किए।
ऐसे में अब वह ज्यूरिख लेग से बाहर रहेंगे। नीरज तीसरे स्थान पर रहने वाले चेकिया के जैकब वडलेच से दो अंक पीछे हैं। वहीं ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स और जर्मन स्टार जूलियन वेबर 29 और 21 अंकों के साथ पहले दो स्थान पर हैं। वहीं पेरिस में चोपड़ा ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि टोक्यो में उन्हें स्वर्ण पदक मिला था। तब उन्होंने 87.58 मीटर का थ्रो लगाया था।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत