धर्म के नाम पर हिंसा के विरोध में देशभर में आक्रोश, व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर देश भर में आक्रोश है। इसी को लेकर जोधपुर के झालामंड में भी आज विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। व्यापार संगठनों और हिंदू संगठनों ने स्वेच्छा से झालामंड का मुख्य बाजार बंद रखा है। हाथों में ध्वज लेकर लोगों ने मुख्य बाजार पैदल चलते हुए आतंकवाद के खिलाफ रोष जताया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहन प्रजापत ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकवादी हमला करना कायराना हरकत है। निर्दोष आम नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ है। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और झालामंड चौराहा व्यापारी समिति जोधपुर भी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करती है। साथ ही घायलों के स्वस्थ होने की मंगल कामना करती है।
इस दौरान आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने झालामंड चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला भी जलाया। साथ ही कहा की आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर पर्यटकों को निशाना बनाया।
मनोज सिनावाड़िया ने बताया कि इस मौके पर दयालराम प्रजापत, पुखराज प्रजापत, कैलाश प्रजापत, दशरथ प्रजापत, हनुमान राम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने