28 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
जयपुर । राजसमंद में 28 सितम्बर को नाथद्वारा मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमे कई मामलों का राजीनामे से निपटारा किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश राघवेंद्र काछवाल के निर्देशानुसार यह आयोजन होगा।
लोक अदालत में शमनीय दाण्डिक अपराध, धारा 138 परकाम्य विलेख अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण, धन वसूली के मामले, पारिवारिक विवाद (तलाक को छोडक़र), एमएसीटी प्रकरण, श्रम एवं नियोजन संबंधी विवाद, अन्य सिविल मामले (जिनमें ओ.डी.आर. से निस्तारण संभव हो), बैंक, बीएसएनएल, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग आदि से संबंधित प्रिलिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाथद्वारा प्रवीण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा प्रेम प्रकाश जीनगर, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा संजू चौधरी, विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन.आई एक्ट प्रकरण) नाथद्वारा पीयूष कुमार मेड़तिया उपस्थित रहे। मिश्रा ने बताया कि 28 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन हेतु अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखा जाएगा। प्रकरणों में पूर्व सूचना जारी कर, प्रि-काउंसलिंग के माध्यम से राजीनामे के द्वारा मामलों का निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ