जयपुर में हत्या के आरोपी ने खुद का गला काटा, मौत
जयपुर में महिला से छेड़छाड़ कर रहे युवक को पकड़ा तो पेपर कटर से खुद का गला काट लिया। लहूलुहान हालत में पुलिस युवक को कांवटिया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार को झोटवाड़ा इलाके में सुबह 8 बजे हुई। युवक हत्या के मामले में तिहाड़ जेल जा चुका था। पिछले दिनों ही जेल से बाहर आया था।
झोटवाड़ा एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया- युवक की पहचान आनंद शर्मा (35) निवासी बानसूर (अलवर) के रूप में हुई है। वह झोटवाड़ा के जोशी मार्ग पर रहता था। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं।
1. एक सप्ताह से छेड़छाड़ कर रहा था
पिछले एक सप्ताह से आनंद महिला सफाईकर्मी का पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा था। महिला सफाईकर्मी ने अपने पति को इस बारे में बताया था। महिला सफाईकर्मी के काम पर जाने के दौरान पति ने ध्यान रखना शुरू किया था।
2. महिला के पति ने पकड़ा तो भाग गया था
आज नशे में आनंद ने रोज की तरह महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़ की। इसी दौरान महिला के पति ने उसको पकड़ लिया। कहासुनी होने पर युवक धक्का देकर भाग गया। महिला से छेड़छाड़ करने की आवाज लगाकर पीछा करने पर लोगों ने उसको पकड़ लिया।
3. लोगों ने मारपीट की तो खुद पर हमला किया
लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लोगों के पुलिस के हवाले करने की कहने पर उसने पेपर कटर से खुद का गला काट लिया। पेपर कटर से चार-पांच बार गला रेतने खून निकलने लगा। खून को देखकर उसको पकड़ रखे लोगों ने छोड़ दिया।
4. पीछे दौड़ा, बोला- आओ अब पकड़ो
देखते ही देखते कुछ ही देर में गले से निकल रहे खून से वह पूरी तरफ लहूलुहान हो गया। जिसे देखकर लोग वहां से भाग गए। हाथ में पेपर कटर लेकर आनंद भी उनके पीछे दौड़ा। लहूलुहान हालत में भागते हुए बोलता रहा-आओ अब पकड़ो। महज 20 मीटर दूर तक भागने के बाद वह निढाल होकर सड़क किनारे गिर गया।
5. मूर्तियां बनाने का काम करता था
पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक मर्डर के मामले में तिहाड़ जेल में बंद था। कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। दिल्ली में मर्डर और जेल से बाहर आने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आनंद जयपुर में रहकर मूर्तियां बनाने का काम करता था।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने