विसर्जन में खुशियों की जगह मातम, धौलपुर तालाब में डूबे दो किशोर
धौलपुर: धौलपुर शहर से सटे गांव पुरानी छावनी में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हिन्नौदा एनीकट के पास बने तालाब में दो मासूम बच्चियां डूब गईं, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय तनु पुत्री साहब सिंह जाट और 16 वर्षीय खुशी पुत्री रानू जाट के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब के पास गई थीं, इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों शवों को बाहर निकाला। दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। देवी विसर्जन की खुशी अचानक गम में बदल गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
लेक्चरर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
हड़ताल पर बैठे छात्रों का ऐलान, अब मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
होटल की खिड़की बनी मौत का कारण, उदयपुर में 2 साल की बच्ची झील में गिरी
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान