मोदी की गारंटी योजनाओं का होगा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार-तिवारी
जयपुर । कल से देशभर में शुरू हो रही भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्राÓÓ को लेकर आज भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रामनरेश तिवारी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा कल यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित शुक्रताल से दोपहर 12.30 बजे किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही देशभर में 12 फरवरी से 12 मार्च तक एक महिने परिक्रमा यात्रा विभिन्न गांवो में निकाली जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की सरकार किसानों के हित में कल्याणकारी कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध है। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चै. चरण सिंह और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस स्वामीनाथन को (मरणोपरांत) भारत रत्न देने की घोषणा समूची किसान बिरादरी का सम्मान है।
प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं किसान मोर्चा प्रभारी मोतीलाल मीणा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खीमाराम चैधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रामनरेश तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देशभर में ग्राम परिक्रमा यात्रा निकाल रही है। गांवों में किसान-मजदूर तक केंद्र की मोदी सरकार की किसान हितैषी गारंटी योजनाओं के बारे में उन्हें लाभांवित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी 12 फरवरी से एक माह तक इस अभियान को चलाने जा रही है। इस अभियान का जिम्मा भाजपा किसान मोर्चा को सौंपा गया है। इसी कड़ी में राजस्थान में भाजपा किसान मोर्चा 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ करेगा। इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा ने प्रदेश व जिला स्तर पर समितियां गठित कर दी हैं। छह सदस्यीय प्रदेश समिति में संयोजक के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चैधरी, सदस्य मोर्चा के महामंत्री ओपी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष खीमाराम चैधरी, गणपतसिंह राठौड़ , प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ढाका और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गुरजंट सिंह धालीवाल को शामिल किया गया है। इसके अलावा जिलों की जिला समिति में कुल आठ सदस्य होंगे, इनमें मोर्चा के जिलाध्यक्ष संयोजक, पांच कार्यक्रम प्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी व जिला सोशल मीडिया प्रभारी सदस्य होंगे। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा 12 फरवरी-2024 को दोपहर 12.30 बजे मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के शुक्रताल से किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। किसानों एवं मजदूरों की आकांक्षाओं को जानने के उदेश्य से एक महीने चलने वाली ग्राम परिक्रमा यात्रा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को देश के दो लाख से अधिक गांवों में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी के तहत राजस्थान में भी इसी दिन से अभियान का शुभारंभ होगा। इस ग्राम परिक्रमा यात्राÓÓ के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देश के सभी संगठनात्मक जिलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक संगठनात्मक जिले में होने वाले सीधे प्रसारण समारोह में हजारों की संख्या में किसानों को आमंत्रित किया गया है।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके