रेलवे स्टेशन से नाबालिग को किया अगवा, ट्रेन के कोच में किया दुष्कर्म
अजमेर। मासूमों से दरिंदगी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है आए दिन मासूम को आरोपी अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। वहीं अब राजस्थान के अजमेर में ऐसा ही मामला सामने आया है यहां रेलवे प्लेटफॉर्म पर सो रही एक नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दरिंदगी की गई।
पुलिस के मुताबिक किसी अज्ञात आरोपी ने नाबालिग को अगवा कर वहां खड़ी ट्रेन के खाली कोच में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रेलवे पुलिस ने करीब 11 साल की इस लड़की के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण करवाया है अब रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता समेत करीब 12 लोग का एक समूह अजमेर दरगाह जियारत करने आया था। बीती रात सभी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के एक कोने में सो रहे थे। उसी दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया और उसे खाली ट्रेन के डिब्बे में ले गया। इस बीच लड़की के माता-पिता जाग गए और लड़की को गायब पाया। जब वह नहीं मिली तो उन्होंने जीआरपी रेलवे को सूचना दी। जीआरपी ने लड़की को खाली ट्रेन के एक कोच से बरामद किया उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। जीआरपी के अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया है। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी गई है।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान