अजमेर में मास्टर ड्रेनेज प्लान होगा तैयार
जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं अजमेर जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने निर्देश दिए हैं कि अतिवृष्टि के कारण खराब जिले की सड़कों की मरम्मत के लिए अधिक से अधिक प्रस्ताव बना कर भिजवाएं जाएं। फसलों के खराबे के आकलन का काम जल्द पूरा हो ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मास्टर ड्रेनेज प्लान तैयार होगा। यह योजना प्रदेश के सभी शहरों के लिए बनाई जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में अजमेर एवं केकड़ी जिले से संबंधित विभिन्न कामकाज एवं बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुइ अतिवृष्टि के कारण जिले में सड़कों, भवनों एवं फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सड़कों एवं भवनों की मरम्मत के विस्तृत प्रस्ताव तैयार करवा कर भिजवाए जाएं। इसमें जन प्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जाए। सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिक से अधिक प्रस्ताव तैयार करके भिजवाएं। राज्य सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसी तरह फसल खराबे के आकलन के लिए गिरदावरी भी शीघ्र कराई जाए। जिला प्रशासन अपने अधीनस्थ राजस्व प्रशासन को तय समय सीमा में फील्ड में जाकर गिरदावरी के लिए पाबंद करें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जयपुर में राइजिंग राजस्थान एवं जिलों में डिस्ट्रिक समिट का आयोजन होना है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड