विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मैराथन का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उप वन संरक्षक करौली द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित बनाने और इसके लिए आमजन को प्रेरित करने के उद्देश्य से पांच किमी मैराथन का आयोजन किया गया। साथ ही पौधरोपण, चित्रकला, पोस्टर, संगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।मैराथन दौड़ को उप वन संरक्षक सुमित बंसल बफर और उप वन संरक्षक बाघ अभयारण्य करौली पीयूष शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उप वन संरक्षक कार्यालय में पर्यावरण बचाओ संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उप वन संरक्षक कार्यालय में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर आमजन को भी पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय करौली में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 90 विद्यार्थियों ने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए चित्र बनाकर अपने विचार कागज पर उकेरे।
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर