मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा सप्लायर की गिरफ्तारी
मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वांछित गांजा सप्लायर को जिले की रोहिड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि जुलाई महीने में मादक पदार्थों की धरपकड़ के दौरान आरोपी तस्कर और उसका साथी फरार होने के बाद पुलिस गिरफ्त में आ गए थे लेकिन पुलिस को गांजा सप्लायर की तलाश थी, जो कि अब पकड़ में आया है।
रोहिड़ा पुलिस थानाधिकारी की अगुवाई में टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट पीएस सरूपगंज में वांछित गांजा सप्लायर बकाराम पुत्र दीताराम उर्फ हिताराम गमेती भील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बीती 28 जुलाई की रात नाकाबंदी के दौरान पुलिस थाना सरूपगंज के सामने थानाधिकारी की अगुवाई में नाकाबंदी की गई थी। तलाशी के दौरान वहां से गुजर रही एक ईको कार से 31.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था लेकिन कार चालक मुकेशचंद चौधरी पुत्र लक्ष्मण चौधरी और उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए थे। कार के अंदर मुकेश चौधरी के नाम का आधार कार्ड पाया गया, जिस पर गांजा व वाहन को बरामद कर थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज द्वारा एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।
इसके बाद मामले की जांच रोहिड़ा थानाधिकारी को सौंपी गई थी। मामले में आरोपी मुकेश चौधरी के साथ में गांजा लेने आए हंसराज मीणा पुत्र मदनलाल व गांजा की सप्लाई प्राप्तकर्ता एवं गांजा पकडे जाने के बाद मुकेश चौधरी को भगाने में सहयोग करने वाले रविन्द्र शर्मा पुत्र मोहनलाल को ट्रेस आउट व नामजद कर पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि जिले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जोधपुर हाईकोर्ट में सुरक्षा अलर्ट, कामकाज किया गया स्थगित
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक