लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया कोटा और डकनिया स्टेशन का निरीक्षण
कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा और डकनिया रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। दोनों स्टेशनों का कायाकल्प अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 350 करोड़ रुपये है। निरीक्षण के दौरान बिरला ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा की और समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि न केवल स्टेशनों के भीतर, बल्कि स्टेशन से सटे बाजार, सड़क और यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोटा से देश के हर राज्य के लिए सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित की जाएगी।
मजदूरों के बीच पहुंचे और जताया सम्मान
मजदूर दिवस के अवसर पर स्पीकर बिरला निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों के बीच पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न प्रदेशों से आए मजदूरों के योगदान की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने मजदूरों को उपहार भी वितरित किए। बिरला ने कहा, भारत के नवनिर्माण में श्रमिक वर्ग की अहम भूमिका है। उनका समर्पण ही देश को आगे ले जा रहा है।
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
केदारनाथ में 3 दिन से बर्फबारी, हिमाचल में आपदा, मध्य प्रदेश और यूपी समेत 20 राज्यों में चेतावनी
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश
सीएम साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास एजेंडा रखा सामने