लोकसभा चुनाव 2024 : सवेरे 9 बजे से मिलने लगेंगे रुझान
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती से पहले तैयारियां पूरी हो गई हैं। सवेरे 8 बजे से 8।30 बजे तक पोस्टल मतों की गिनती होगी फिर ईवीएम खुलेंगी। 9 बजे से रुझान मिलने लगेंगे। 80 दिन की प्रक्रिया के बाद 51 पार्टियों के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला होगा। 7 चरणों में 543 सीटों पर हुए मतदान के बाद मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इसके साथ ही साफ हो जाएगा कि देश के सिंहासन पर कौन काबिज होगा। एक तरफ एनडीए है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन, हालांकि एग्जिट पोल्स ने एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया है। लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित होंगे।
एग्जिट पोल्स के पोल ऑफ पोल्स के आकलन के मुताबिक एनडीए को 365 सीटें, इंडिया गठबंधन को 146 सीटें और अन्य को 32 सीटें मिलने की संभावना है। लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं और बहुमत के लिए 272 सीटें जरूरी हैं।
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते