प्लांटों में तालाबंदी, मुख्यमंत्री साय से मिलेंगे उद्योग संगठन
रायपुर। बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ प्रदेश के मिनी स्टील उद्योगों में तालाबंदी शुरू हो गई है। अगले चरण में आंदोलन का विस्तार देने की रणनीति बनाई गई है। यही नहीं, निजी उत्पादक से बिजली लेने के विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने कहा कि स्टील उद्योग पॉवर कंपनी के बड़े उपभोक्ता हैं। हमारा लंबे समय से रिश्ता है। हम एकाएक रिश्ते को नहीं तोडऩा चाहते हैं। यदि सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई, तो निजी उत्पादकों से बिजली लेने के विकल्प पर भी विचार किया जाएगा। बताया गया कि अडाणी समूह ने 5.15 रुपये में बिजली उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है। मगर ट्रांसमिशन लाइन के लिए नियामक आयोग की अनुमति की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में सरकार की तरफ से स्टील उद्योगों की मांगों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर आयोग को प्रस्ताव दिया जा सकता है। बताया गया कि प्रदेश के मिनी स्टील प्लांट सोमवार की आधी रात से बंद हो चुके हैं। अगले चरण में स्पंज आयरन और अन्य उद्योगों को भी बंद रखने पर भी विचार चल रहा है। स्टील उद्योगों ने दो सूत्रीय मांग रखी है। इनमें 1.40 रुपये का अनुदान पांच वर्ष के लिए दिया जाए। इसके अलावा वर्तमान में स्टील उद्योगों का विद्युत शुल्क 8 फीसदी है, उसे 15 साल के लिए शून्य फीसदी कर दिया जाए। दूसरी तरफ, सीएम विष्णुदेव साय इस सिलसिले में एक-दो दिनों में उद्योग संगठनों से उनकी मांगों पर चर्चा कर सकते हैं।
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग