एसपी कार्यालय पर वकीलों का प्रदर्शन, तीन दिन नहीं करेंगे कार्य
अजमेर । एसएचओ पर वकील से अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए अजमेर जिला बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। वकीलों ने प्रदर्शन कर अजमेर एसपी वंदिता राणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देकर सिविल लाइन थाना अधिकारी पर वकील से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। साथ ही वकीलों ने तीन दिवस तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राठौर के नेतृत्व में वकील रैली निकालकर एसपी कार्यालय पर पहुंचे। वकीलों ने ज्ञापन देकर बताया कि जिला बार एसोसिएशन के वकील भानु प्रताप सिंह के साथ सिविल लाइन थाना अधिकारी छोटूलाल की ओर से अभ्रद व आपत्तिजनक व्यवहार किया गया। इसके साथ ही वकील समुदाय के लिए अपमानजनक टिप्पणी की गई। जिससे वकीलों में रोष व्याप्त है। वकीलों ने थानाधिकारी सिविल लाइन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा