पानी की भारी समस्या के कारण वकील ने की आत्महत्या
राजस्थान के अलवर में पानी की समस्या से परेशान एक वकील में आत्महत्या कर ली। बुधवार वकील ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सबसे पहले बेटी ने पिता को फंदे पर लटके हुए देखा। बेटी ने पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी।कोतवाली थाना पुलिस के थानेदार भैरूसिंह ने बताया कि 78 वर्षीय वकील मोहनलाल सैनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उनकी बेटी ने आत्महत्या करने का कारण पानी बताया है। उनका एक बेटा भी है, जो भोपाल में डाक विभाग में कार्यरत है। सैनी अपनी बेटी आरती और पत्नी शशिबाला के साथ रहते थे। पत्नी चलने-फिरने में असमर्थ थी।इस कारण वकील को पानी लेने के लिए घर से करीब चार सौ मीटर दूर पुरषार्थी धर्मशाला में जाना पड़ता था। वहां लंबी कतार में लगने के बाद एक-एक बाल्टी पानी मिलता था। पानी के कारण वे परेशान थे। यह परेशानी वे लगातार अपने स्वजनों और पड़ोस में रहने वालों को बताते थे।पड़ोसियों ने बताया कि सैनी पानी की कमी से काफी परेशान थे। क्षेत्र में काफी समय से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर