जीवाजी यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र ही कानून तोड़ते आए नजर
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग के मामले नहीं थम रहे हैं. विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉस्टल में सुधांशु अस्थाना से मारपी का मामला सामने आया है. इसमें बीकॉम-एलएलबी के छात्र सुधांशु अस्थाना के साथ जमकर मारपीट की गई है. जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सीनियर छात्रों पर मारपीट का आरोप
पूरा मामला 2 फरवरी का है. जानकारी के मुताबिक आर्यभट्ट हॉस्टल में बीकॉम-एलएलबी 10वें सेमेस्टर के छात्र सुधांशु अस्थाना के साथ रैगिंग की गई. इस दौरान सीनियर छात्रों ने सुधांशु के साथ जमकर मारपीट की. सीनियर्स ने सुधांशु पर जमकर लात-घूंसे बरसाए. इसके बाद सुधांशु को अस्पताल ले जाया गया. विश्वविद्यालय के सीनियर छात्र सौरभ गुर्जर, निखिल कुशवाह, गौरव जाट और सीरम तिवारी समेत अन्य छात्रों पर मारपीट का आरोप लगा है।
पहले भी होती रही हैं ऐसी घटनाएं
वहीं घायल छात्र का कहना है कि इस तरह की रैगिंग और मारपीट की घटनाएं पहले भी हॉस्टल में होती रही हैं. इसके पहले रैगिंग की शिकायत पर 8 सीनियर छात्रों को परीक्षा देने से रोका गया था, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं नहीं रुक रही हैं।
‘शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्रवाई’
वहीं हॉस्टल में मारपीट होने की घटना को लेकर कुलगुरु को मामले में अवगत करवाया गया है. कुलगुरु ने मामले में संबंधित अधिकारियों से पूरी जानकारी मांगी है. वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रों के बीच आपसी विवाद का मामला सामने आया है. अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
राज्यपाल बागडे से त्रिपुरा के राज्यपाल एन. इंद्रसेना रेड्डी की शिष्टाचार भेंट
अफीम उत्पादकों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से शुरू होगी तौल प्रक्रिया, सरकार ने बनाई रणनीति