तीर्थ राज लोहार्गल में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज
झुंझुनूं । राजस्थान में झुंझुनूं के तीर्थ राज लोहार्गल में पुलिस द्वारा कांवड़ियों पर जमकर लाठियां भांजी गयी हैं। इसके बाद पुलिस लाठीचार्ज से गुस्साए कांवड़ियों और होमगार्ड के जवान के बीच झड़प हो गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। यह घटना रविवार रात की है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरएसी के जवान ने गोठड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल लोहार्गल में पूरी तरह से शांति है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात तीर्थराज लोहार्गल पर कांवड़ लेने के लिए कांवड़िए पहुंचे थे। रात को सूर्य कुंड में स्नान के दौरान लोगों की संख्या बढ़ गई। इस पर होमगार्ड और आरएसी के पुलिस जवानों ने टोका टाकी की। इसके बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं हुई तो पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने कांवड़ियों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। कांवड़ियों ने इसलाठी चार्ज का विरोध किया और लाठी बरसा रहे होमगार्ड के जवान से उनकी झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने सूर्य कुंड में स्नान कर रहे कांवड़ियों पर जमकर लाठियां भांजी गयीं। जिसके बाद तीर्थ राज लोहार्गल में अफरा तफरी मच गई। कांवड़ियों ने गुस्से में दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। हालांकि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सूचना के बाद गोठड़ा थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। तीर्थराज लोहार्गल में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक राजश्री राज वर्मा ने कहा कि कल रात को लोहार्गल में सूर्य कुंड पर भीड़ बढ़ गई थी। यहां पर महिलाएं और पुरुषों के स्नान का स्थान अलग-अलग हैं। बावजूद इसके कुछ असामाजिक तत्व महिलाओं वाले स्थान पर जाने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद हमारे जवानों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने जिसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान आरएसी के जवानों के साथ कांवड़ियों की झड़प हो गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार