यूपी में बड़े पैमाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों का ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश में 30 जिलों में नए बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) की तैनाती की गई है। रविवार की देर रात बेसिक शिक्षा विभाग में स्थानांतरण की सूची जारी की गईं। बीएसए के अलावा कई जिलों में वित्त एवं लेखाधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को भी इधर-उधर किया गया है।
गीता चौधरी को बागपत का बीएसए बनाया गया है। वहीं कोमल को सहारनपुर, संदीप कुमार को मुजफ्फरनगर, स्वाती भारती को हाथरस, सूर्य प्रताप सिंह को कासगंज, वीरेन्द्र कुमार सिंह को बदायूं, दिव्या गुप्ता को शाहजहांपुर, भारती त्रिपाठी को फतेहपुर, प्रकाश सिंह को चंदौली, अजीत कुमार को सोनभद्र, रतन कीर्ति को हरदोई, विमलेश को मुरादाबाद, अलका शर्मा को संभल, राघवेन्द्र सिंह को रामपुर, योगेन्द्र कुमार को बिजनौर का बीएसए बनाया गया है।
विभाग ने जारी किए ट्रांसफर के आदेश
अजय कुमार गुप्ता को श्रावस्ती, संजीव कुमार को औरैया, अतुल तिवारी को गोंडा, आशीष कुमार सिंह को बहराइच, राहुल मिश्रा को महोबा, राजीव पाठक को आजमगढ़, विपुल शिव सागर को झांसी, अजय कुमार मिश्रा को कानपुर देहात, बीके शर्मा को चित्रकूट, रणवीर सिंह को ललितपुर, विपिन कुमार को बांदा, उपेन्द्र गुप्ता को सुलतानपुर, संदीप कुमार को कन्नौज, लता राठौर को शामली और शुभम शुक्ला को बलरामपुर का बीएसए बनाया गया है। विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा अवधेश कुमार तिवारी की ओर से स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा