कोरबा में 2 साल के मासूम के लिए 'काल' बना चना, गले में फंसा, तड़प-तड़प कर मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
एक छोटा सा चना किसी की जान ले सकता है. ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता, लेकिन ऐसा हुआ है. छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक दो साल की के मासूम बच्चे की मौत चना खाने की वजह से हो गई. चना खाते समय बच्चे के गले में फंस गया और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई. मृतक मासूम की पहचान दिव्यांश कुमार के रूप में हुई है. ये घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के घंंटाघर की बताई जा रही है.
घटना गुरुवार की है. छोटू कुमार बंसल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. वो कोरबा जिले के घंंटाघर में परिवार के साथ रहा करते हैं. वो गुरुवार को सुबह काम से बाहर गए हुए थे. उनका दो साल का बेटा घर में खेल रहा था. खेलने के दौरान ही मासूम ने घर में रखा चना उठाकर निगल लिया. इसके बाद एकाएक उसके गले में चना फंस गया. गले में चना फंसने के बाद बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने लगी.
परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
इससे बच्चा रोने लगा. इस पर बच्चे की मां और चाचा उसको अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उसका इलाज चालू कर दिया, लेकिन डॉक्टर बच्चे को बचा नहीं सके. इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से बच्चे की मौत हुई है.
गले से होकर फेफड़े में जाकर फंसा चना
वहीं अस्पताल में पदस्थ एक शिशुरोग विशेषज्ञ ने बताया कि जब परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे तो उसकी हालत बहुत बिगड़ चुकी थी. बच्चे ने चना निगल लिया था. चना बच्चे के गले से होकर फेफड़े में जाकर फंस गया था. डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया. बच्चे के फेफड़े में चना फंसने के कारण इंटरनल ब्लीडिंग शुरू हो गई थी. इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. इलाज में कोई भी लापरवाही नहीं बरती गई है.
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर