किडनी रैकेट की जांच के लिए तमिलनाडु पहुंची केरल SIT
अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट की जांच के लिए केरल पुलिस की एसआईटी तमिलनाडु पहुंची है। किडनी रैकेट के मुख्य आरोपित साबित नसर की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने मामले की जांच तेज कर दी है।केंद्रीय एजेंसी से 19 मई को मिली सूचना के आधार पर मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी हुई थी। एसआईटी की टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी स्तर के अधिकारी ने कहा कि साबित को प्रत्येक किडनी पर पांच लाख रुपये मिलते थे।वहीं, जो किडनी देता था उस व्यक्ति को दस लाख रुपये मिलते थे। रैकेट में ईरान का एक डाक्टर भी शामिल है जो कि मूलरूप से केरल का ही रहने वाला है। वर्तमान में वह ईरान में पूरी तरह से शिफ्ट है। दस लाख रुपये में किडनी ईरान में बेचने का मामला सामने आने के बाद एसआईटी ने साबित से दस से अधिक सवाल पूछे थे।पूछताछ में साबित ने स्वीकार किया कि वह कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत कई अन्य प्रदेश से लोगों को ईरान लेकर गया था और वहां अवैध रूप से किडनी का प्रत्यारोपण करवाया।तमिलनाडु व केरल की पुलिस आपसी समन्वय से रैकेट के तहत तक जाने में जुटी है।
एलएनसीटी विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की प्रतिबद्धता
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम