अवैध बजरी को लेकर SDM और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, वाहन हुए जब्त
मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन की लगातार शिकायतों के बाद एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने पुलिस और माइनिंग विभाग के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के शेषा गांव से अवैध बजरी से भरे दो ट्रेलर और एक डंपर को जब्त किया.
एसडीएम विश्नोई के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई की गई. जिससे बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया इस दौरान अधिकांश बजरी माफिया पुलिस व प्रशासन को चकमा देकर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपने वाहनों को लेकर फरार हो गए. वहीं संयुक्त टीम के द्वारा मौके से दो ट्रेलर और डंपर को जब्त कर पुलिस थाने पहुंचाया.
एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध बजरी खनन और परिवहन की शिकायत मिल रही थी, जिसपर जिला कलेक्टर डॉक्टर खुशाल यादव व एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन पर अवैध बजरी के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जो निरंतर जारी रहेगी.
गौरतलब है कि मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में लगातार अवैध बजरी खनन और परिवहन नासूर बनता जा रहा है. स्थानीय पुलिस के द्वारा अवैध बजरी के वाहनों पर ठोस कार्रवाई नहीं करने के चलते शुक्रवार सुबह एसपी ममता गुप्ता ने खुद फील्ड में निकाल कर अवैध बजरी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई थी.
वहीं एसपी गुप्ता ने लालसोट कोटा हाईवे से चार ट्रेलर जब्त कर स्थानीय पुलिस को अवैध बजरी के वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. जिसपर सीईओ सिटी हेमेंद्र शर्मा के नेतृत्व में भारजा गद्दी गांव के पास से चार अन्य वाहनों को जब्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.
फिर भी अवैध बजरी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा था. इसी के चलते शुक्रवार रात अवैध बजरी परिवहन की शिकायतों के बाद एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई खुद से शेषा गांव पहुंचे और देर रात तक कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जप्त किया गया.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई