जोधपुर में पत्नी का 'थप्पड़ कांड'! जीजा साली को साथ देख भड़की, कर दी बरसात
राजस्थान के जोधपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को उसी की बहन (साली) के साथ घूमते हुए पकड़ लिया और सरेआम थप्पड़ों की बारिश कर दी. यही नहीं, पति की हेलमेट से भी पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे, एक युवक अपनी साली के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में घूम रहा था. इसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई, जिसने मौके पर पहुंचकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. गुस्साई पत्नी ने तुरंत पति पर हमला बोल दिया और हाथ में पड़े हेलमेट से उसे पीटना शुरू कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर पति को बचाया. पूछे जाने पर पत्नी ने बताया कि वह व्यक्ति उसका पति है और उसका साली के साथ अवैध संबंध है.
वायरल हुआ पिटाई का वीडियो
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है. मौके पर मौजूद लोगों ने पत्नी द्वारा पति को पीटते हुए का वीडियो बना लिया, जिसमें साफ दिख रहा है कि महिला अपने हाथ में मौजूद हेलमेट से पति को लगातार पीट रही है और उससे यहां घूमने और साली के साथ उसके रिश्ते को लेकर तीखे सवाल पूछ रही है.
पुलिस ने तीनों को समझाकर घर भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों पति, पत्नी और साली को थाने ले गई. उदय मंदिर थाना अधिकारी सीताराम खोज ने बताया कि एक युवक और युवती साथ घूम रहे थे, तभी एक महिला आई और युवक को पीटने लगी. मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर तीनों को थाने लाकर समझाया और भविष्य में इस तरह के झगड़े से बचने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया.
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह