जेडीए ने जोन-12 में गैर मुमकिन आम रास्ते को करवाया अतिक्रमण मुक्त
जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-12 में ग्राम चिमनपुरा,चौमू में गैर-मुमकिन सरकारी आम रास्तें को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम चिमनपुरा,चौमू थाना क्षेत्र में खसरा न. 169, 261 गैर-मुमकिन सरकारी आम रास्तें पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से सीमेंट के पिल्लर गाड़ कर, तारबंदी कर लोहे की जाली लगाकर रास्ता अवरूद्ध कर रखा था। जिससे स्थानीय लोगों, आमजन को रास्तें को लेकर भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी षिकायत प्राप्त होने पर जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटाया जाकर गैर-मुमकिन आम रास्तें को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही उपनियंत्रक प्रवर्तन (द्वितीय), प्रवर्तन अधिकारी जोन-12, 7, 10, 13 पुलिस लाईन जयपुर शहर से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश