ट्रॉफी स्टैंड गिरते ही जेडी वेंस हुए ट्रोल, वायरल वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ ऐसा वाकया हो गया, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए। दरअसल वेंस व्हाइट हाउस के बाहर एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान एक टीम को सम्मानित करते समय उनके हाथ से कॉलेज फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप ट्रॉफी छूट गई। ट्रॉफी को तो गिरने से बचा लिया गया, लेकिन उसका स्टैंड नीचे गिर गया। यह घटना ओहियो स्टेट फुटबॉल टीम के अपने राष्ट्रीय खिताब का जश्न मनाने के लिए किए गए दौरे के दौरान हुई। देखते ही देखते पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद जेडी वेंस यूजर्स के निशाने पर आ गए। कुछ यूजर्स ने इसे ‘ऊप्स’ मोमेंट करार दिया।
एक यूजर ने कमेंट किया कि क्या जेडी वेंस ने वास्तव में नेशनल चैंपियनशिप ट्रॉफी तोड़ दी है? दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वेंस को ओहियो स्टेट के लिए एक नई चैंपियनशिप ट्रॉफी खरीदनी होगी। वैसे भी उस ट्रॉफी को किसने बनाया, यह जानने वाली बात है? तीसरे यूजर ने लिखा कि जेडी वेंस ने राष्ट्रीय खिताब की ट्रॉफी गिरा दी। ओह बॉय! जेडी वेंस ने आखिरकार वायरल वीडियो को लेकर रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा कि वे नहीं चाहते थे कि ऐसा हो। वहीं, ट्रॉफी का स्टैंड गिरने के मामले से पहले प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वेंस ने ओहियो स्टेट टीम को जीत पर बधाई दी। ओहियो की टीम ने नोट्रे डेम पर 34-23 से जीत हासिल की है।
वेंस ने खिलाड़ियों को दी बधाई
ओहियो ने 12-टीम प्लेऑफ सीजन का पहला राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया है। जेडी वेंस ने टीम मेंबर्स से कहा कि मुझे आप लोगों पर गर्व है। आपने ओहियो राज्य की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। पूरे देश के खिलाड़ियों को आपसे प्रेरणा लेनी चाहिए। बता दें कि वेंस ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र रहे हैं। वेंस ने सितंबर 2007 से अगस्त 2009 तक ग्रेजुएशन की डिग्री इसी यूनिवर्सिटी से पूरी की है। उन्होंने अपनी किताब ‘हिलबिली एलेजी’ में इसका जिक्र किया है।
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने रखा सरकार का पक्ष
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक