जावा 350 मोटरसाइकल भारत में पेश
नईदिल्ली । महंगी बाइक्स बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड से प्रतिस्पर्धा करने के लिए क्लासिक लीजेंड्स कंपनी ने अपनी जावा 350 मोटरसाइकल पेश की है। इतना ही नहीं, कंपनी ने इस साल कई नए मॉडल उतारने की योजना बनाई है।
ये वाहन मौजूदा सेगमेंट (190सीसी-250सीसी) की जरूरत पूरी करेंगे। जावा येजदी के मुख्य कार्याधिकारी आशिष सिंह ने कहा, ‘हम अपने डीलरशिप की संख्या मौजूदा 423 से बढ़ाकर अगले ढाई साल में 750 करना चाहते हैं। हमारा जोर मौजूदा क्षेत्रों में पहुंच बढ़ाने तथा नए बाजारों में पहुचने पर रहेगा। उत्तर प्रदेश जैसे घनी आबादी वाले प्रदेशों पर ध्यान केंद्रित कर दक्षिण और पश्चिम क्षेत्रों में बड़े अवसरों की पहचान की गई है।’
पिछले वर्ष जनवरी में निर्यात शुरू करने वाली क्लासिक लीजेंड्स मौजूदा समय में एशियाई बाजारों पर अपना ध्यान बढ़ा रही है और इसकी शुरुआत उसने फिलीपींस के साथ की है। इसके अलावा, वह आने वाले वर्षों में जापान, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी अवसर तलाश रही है। उन्होंने कहा, ‘हम ब्रिटेन में एक तकनीकी उन्नयन कंसोर्टियम की मदद से इलेक्ट्रिक मॉडल तैयार कर रहे हैं। कंपनी अनुकूल बाजार हालात का सतर्कता के साथ इंतजार कर रही है, जिसके तहत इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल पेश करने से पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास एवं उपभोक्ताओं की दिलचस्पी का आकलन शामिल है।
भले ही इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप मौजूद है, हम परिस्थितियां अनुकूल होने पर बाजार में प्रवेश करने में सतर्कता बरतते हैं।’ बीएसए ब्रांड के संबंध में, क्लासिक लीजेंड्स ने बैंकरों के साथ चल रही बातचीत और बाजार में प्रवेश करने की योजनाओं को साझा किया है। बता दें कि जावा और येजदी ब्रांडों की मालिक क्लासिक लीजेंड्स कायाकल्प योजना पर काम कर रही है। कंपनी भारत में अपने डीलरशिप की संख्या दोगुनी करने, ज्यादा मॉडल पेश करने से लेकर एशियाई बाजारों के लिए निर्यात पर ध्यान बढ़ाना चाहती है।
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर