जल जीवन मिशन घोटाला: ईडी ले रही है राजस्थान में 6 स्थानों की तलाशी
जयपुर । केंद्र के जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 6 से अधिक स्थानों पर तलाशी ले रही है। राजस्थान में जल जीवन मिशन में हुए करोड़ों के घोटाले को लेकर ईडी ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेश जोशी और दो ठेकेदारों के घर की तलाशी ली।
सुबह 6 बजे 6 लोगों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की। ईडी की टीम पूर्व मंत्री महेश जोशी के घर पर जांच कर रही हैं महेश जोशी और उनके परिवार के दो सदस्यों से कुछ फाइलों को लेकर पूछताछ की जा रही है। राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता डॉ किरोड़ीलाल ने पिछले दिनों ईडी को कुछ दस्तावेज सौंपते हुए करीब 20 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था।
इसके बाद विभाग ने शाहपुरा - कोटपूतली की कुछ ठेकेदार फर्मों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया था। एफआईआर दर्ज कराने को लेकर मीणा ने अशोक नगर थाने के बाहर धरना भी दिया था। इस मामले उनके साथ पब्लिक अगेंस्ट करप्शन संस्था से जुड़े डॉ टीएन शर्मा की ओर से एफआईआर का मजमून लिखा गया है। इसमें दावा किया गया है कि वित्त विभाग की आपत्तियों के बावजूद जल जीवन मिशन की गाइड लाइन और आरटीपीपी एक्ट के प्रावधानों को दरकिनार करते हुए सरकार ने टेंडर कर दिए।
एफआईआर के मजमून के मुताबिक जलदाय विभाग ने 6 अक्टूबर 2021 से 24 नवंबर 2022 के बीच 11 विभिन्न कामों के लिए 48 निविदाएं मांगी थीं। इनका मूल्य करीब 20 हजार करोड़ रुपए था। इन सभी निविदाओं में प्री साइट विजिट का प्रावधान रखा गया था। इससे निविदा देने वाली फर्मों को पूलिंग करने का मौका मिल गया। वित्त विभाग ने भी 16 दिसंबर 2022 को एक परिपत्र जारी करके योग्यता की शर्त के रूप में प्री बिड मीटिंग के दौरान साइट विजिट सर्टिफिकेट शामिल करने को गंभीर माना था। इधर हाल में एसीबी ने कुछ अधिकारियों और ठेकेदारों को पकड़ा भी था।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान