जयपुरवासियों में भय, तेंदुए ने मचाई अफरातफरी
जयपुर | जयपुर के गुर्जर घाटी इलाके के लोगों में तेंदुए की दहशत है. नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की तलहटी में स्थित गुर्जर घाटी इलाके में शुक्रवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से भटककर एक लेपर्ड (तेंदुआ) अचानक एक रिहायशी घर में घुस आया. इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई.इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग घबराहट में लेपर्ड पर डंडों से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दृश्य ने वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
वन विभाग ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. रेंजर रघुवेंद्र राठौड़ ने बताया कि जब टीम ने घर में प्रवेश किया, तो लेपर्ड डरा-सहमा एक कोने में बैठा हुआ दिखाई दिया. टीम ने पहले भीड़ को सुरक्षित रूप से हटाया और स्थिति को संभाला. कुछ देर की निगरानी के बाद लेपर्ड खुद ही उस घर से निकलकर वापस जंगल की ओर लौट गया.
अधिकारियों ने बताया कि जिस घर में लेपर्ड घुसा था, वह जंगल की सीमा से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ही स्थित है, जिस कारण जानवर का भटककर आना संभव हुआ.
लेपर्ड के हमले से महिला घायल
इस घटनाक्रम के दौरान लेपर्ड के हमले से एक महिला घायल हो गई. घबराहट के बीच लेपर्ड ने महिला पर हमला कर दिया था. घायल महिला को तुरंत जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनका उपचार किया. उपचार के बाद महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
वन्यजीव प्रेमियों ने की निंदा
लेपर्ड को डंडों से मारने का वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई जंगली जानवर रिहायशी इलाके में घुस आए, तो उस पर हमला करने के बजाय तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दें, ताकि जानवर को सुरक्षित बचाया जा सके|
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?