लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष का होना जरूरी-उर्मिला
जयपुर । बारां झालावाड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया ने किशनगंज और शाहाबाद में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उर्मिला जैन भाया ने इस दौरान कहा जब लोकतंत्र ही नहीं बचेगा तो देश की क्या हालत होगी इसलिए लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष का होना आवश्यक है. लोकतंत्र को बचाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को कमर कसकर एक-एक वोट को कांग्रेस के पक्ष में लाकर हर बूथ को मजबूत बनाना होगा और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना होगा। कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा में जो गलतियां हुई उनको भुलाकर आपसी मन मुटाव छोडक़र लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करके कांग्रेस कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना होगा। उर्मिला जैन भाया कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद जैन भाया की पत्नी हैं. झालावाड़-बारां सीट पर वह काफी समय से सक्रिय हैं.कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला जैन भाया को दुष्यंत सिंह से कड़ी चुनौती मिल सकती है बारां जिले की जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया वर्तमान में हैं 15 साल बाद वह दुष्यंत सिंह के सामने चुनाव लड़ रही हैं 2009 में इससे पहले वह दुष्यंत सिंह के सामने चुनाव लड़ चुकी हैं. जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था।
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?