फिल्मों में पौराणिक भूमिकाएं निभाना चाहते हैं ईशान खट्टर, कहा.......
इन दिनों पौराणिक और धार्मिक कहानियों पर आधारित रामायण, महाभारत और जय हनुमान जैसी कई फिल्में बन रही हैं। हर फिल्मकार अलग-अलग नजरिए से कहानी प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहा है। पौराणिक व धार्मिक कहानियों और उनके किरदारों से लाखों लोगों की आस्थाएं जुड़ी होती हैं।
ऐसे में कलाकारों के लिए उन भूमिकाओं को निभाते समय काफी सजग रहना पड़ता है। अभिनेता ईशान खट्टर को अभी तक कैमरे के सामने ऐसी कोई भूमिका निभाने का मौका तो नहीं मिला है, लेकिन वह भविष्य में निभाना चाहते हैं। वह ऐसी भूमिकाओं को लेकर अपनी जिम्मेदारियां समझते हैं। बातचीत में वह कहते हैं, किसी भी कहानी को दर्शाने या कैमरे के सामने उसका हिस्सा बनने के लिए उसको समझना बहुत जरूरी होता है।
पौराणिक या धार्मिक कहानियों के साथ एक जिम्मेदारी भी आती है। बतौर कलाकार ये बातें आपके दिमाग में चलती रहती हैं कि ऐसी भूमिकाओं को किसी भी रूप या अंदाज में नहीं प्रस्तुत किया जा सकता है। इन कहानियों को नए तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं, लेकिन ये कहानियां इतनी अच्छी हैं कि इनके साथ खिलवाड़ करना पूरी कहानी खराब कर सकता है। ऐसी भूमिकाओं को निभाते समय उनकी अहमियत, व्यक्तित्व और उसके साथ अपनी जिम्मेदारी को भी समझना जरूरी है।
ईशान खट्टर का वर्क फ्रंट
ईशान खट्टर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'पिप्पा' में देखा गया था। इस मूवी में उन्होंने ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की भूमिका निभाई थी। बता दें कि यह मूवी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी, जिसे लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
अब वह जल्द ही नेटफ्लिक्स की हॉलीवुड सीरीज 'द परफेक्ट कपल' में दिखाई देने वाले हैं। अपने पसंदीदा अभिनेता ईशान खट्टर को इस नए रोल में देखने के लिए उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं।
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात