पानी की आवक धीमी होने से सिंचाई विभाग चिंतित
जयपुर । धौलपुर जिले का सबसे बड़ा एवं भराव क्षेत्र वाला पार्वती बांध अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है पार्वती बांध में पानी की आवक धीमी होने से लगातार दूसरी साल पूरा भरने की संभावना कम है पार्वती बांध में अब तक सिर्फ 2.30 मीटर पानी की आवक हुई है जो औसत से भी कम है पार्वती बांध की कुल भराव क्षमता 223.41 मीटर है, लेकिन अब तक 216.70 तक ही गेज पहुंचा है, जबकि पार्वती बांध का 786 वर्ग किमी कैचमेंट एरिया है. वहीं, बांध में पार्वती व शैरनी नदियों सहित कई नालों से पानी की आवक होती है, लेकिन लगातार दूसरी बर्ष पार्वती बांध में पानी की आवक धीमी होने से अस्तित्व पर संकट छा गया है पार्वती बांध में सबसे अधिक पानी की आवक करौली जिले से होती है. वहीं, पार्वती व शैरनी नदियों का उदगम भी यही से होता है, लेकिन करौली जिले मे हल्की बारिश के कारण पार्वती बांध में पानी की आवक रूक गई है, जिसका असर जिले के बाड़ी, बसेड़ी, सैपऊ व सरमथुरा उपखंड में पड़ सकता है. पार्वती बांध से सरमथुरा उपखंड में पेयजल व बाड़ी, बसेड़ी व सैपऊ उपखंड में सिचाई के लिए पानी की पूर्ति करता है. पार्वती बांध में पानी की आवक धीमी देख सिंचाई विभाग के अधिकारी भी चिंतित है।
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय