अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को—
एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आयोजित होगा योग दिवस,
मुख्य सचिव ने विभागीय सहभागिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जयपुर, 20 जून। मानव स्वास्थ्य के प्रति व्यापक दृष्टिकोण के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर शनिवार को आयुष विभाग द्वारा प्रदेशभर में भव्य योग दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे।इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ निर्धारित की गई है। मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने समारोह की व्यापक सफलता के लिए सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को सक्रिय सहभागिता और भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने आमजन , स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लें और योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
समारोह के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों, पंचायत समितियों, ग्राम पंचायत स्तर, आयुष चिकित्सा एवं पर्यटन स्थलों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, तथा सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में सामूहिक योग अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे।
योग दिवस समारोह का आयोजन प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक किया जाएगा। इसका शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लाईव उद्बोधन से होगा। इसके पश्चात केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योग अभ्यास किया जाएगा।
आयुष विभाग ने सभी संबंधित संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस वैश्विक अभियान को सफल बनाएं।
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद