होटल की दूसरी मंजिल से गिरा मासूम
राजस्थान के अजमेर में एक होटल की दूसरी मंजिल के कमरे की खिड़की से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बता दें कि घटना रविवार को दिग्गी बाजार स्थित गैलेक्सी पैलेस में घटी है।
क्लॉक टॉवर के थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने कहा कि हंसमुख भाई और उनकी पत्नी आफरीन गुजरात के सूरत से अजमेर शरीफ दरगाह की तीर्थयात्रा पर आए थे।
होटल में रुका था परिवार
साथ ही डेढ़ साल के कार्तिक सहित अपने चार बच्चों के साथ होटल में रुके थे। दोपहर में कार्तिक खुली खिड़की के सामने खेल रहा था, जिसमें कोई लोहे की जाली या ग्रिल नहीं थी, तभी वह गिर गया।
वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया बच्चा
परिजन उसे जेएलएन अस्पताल ले गए जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। पुलिस ने बताया कि सुबह उसकी मौत हो गई। चौधरी ने कहा, परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई