लोकसभा चुनाव परिणाम में नोटा नंबर वन बना इंदौर
लोकसभा चुनाव परिणाम में इंदौर ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। स्वच्छता में नंबर वन शहर ने लोकसभा चुनाव के परिणाम में एक लाख से अधिक वोट नोटा को दिए हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी शंकर लालवानी ने भी अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी ने जीत की लीड का अपना ही पिछला रिकार्ड तोड़ दिया है। लालवानी ने पिछले चुनाव में 5 लाख 47 हजार वोटों के मार्जिन से चुनाव जीता था, जो इंदौर लोकसभा चुनाव की सबसे बड़ी जीत थी। इस बार लालवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय सोलंकी से 5 लाख 79 हजार 137 वोटों की लीड सातवें राउंड में बना ली है। इस बार नोटा ने 10 हजार से ज्यादा वोट पहले राउंड में ही हासिल कर लिए थे।सफाई के बाद इंदौर ने नोटा का भी रिकार्ड बना लिया है। इंदौर में एक लाख 25 हजार से अधिक वोट मिल गए हैं। नोटा का सबसे अधिक वोट का रिकार्ड बिहार की गोपालगंज सीट का है। यहां पर नोटा को 51 हजार 660 वोट मिले थे। दूसरे क्रम पर पश्चिम चंपारण में 45,609 वोट नोटा को मिले थे, लेकिन दोनों सीटों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंदौर लोक सभा सीट पर नोटा को एक लाख 25 हजार से अधिक वोट मिल गए हैं। इंदौर में पिछले चुनाव में नोटा को पांच हजार वोट मिले थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान