जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रद्द
जयपुर। जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को मंगलवार को रद्द कर दिया जिससे बड़ी संख्या में यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान नजर आए। इसके बाद कुछ यात्री दूसरी फ्लाइट से चंडीगढ़ रवाना हो गए। कुछ सड़क मार्ग से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
दरअसल, मंगलवार सुबह 5.05 बजे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई-7742 को चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरनी थी। फ्लाइट अपने तय समय पर उड़ान नहीं भर पाई। कुछ देर में एयरलाइंस कंपनी ने तकनीकी खराबी का हवाला देकर फ्लाइट कैंसिल कर दी। इसकी वजह से बड़ी संख्या में यात्री परेशान हो गए। चंडीगढ़ जाने वाले एक यात्री ने बताया कि एयरलाइंस कंपनी की मनमर्जी गलत है। आज भी आखिरी वक्त में फ्लाइट कैंसिल कर दी। इसकी वजह से वह समय पर चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में केंद्र सरकार को इस तरह की लापरवाही करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए।
जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली महिला यात्री ने बताया कि फ्लाइट कैंसिलेशन अब आम बात हो गई है। अक्सर जयपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया जाता है। पिछले कुछ समय से न जाने क्यों जयपुर में ही इस तरह के फ्लाइट कैंसिलेशन के नंबर्स में बढ़ोतरी हो रही है। यह यात्री और जयपुर एयरपोर्ट दोनों के लिए ठीक नहीं है। इस तरह कैसे सिस्टम में सुधार होगा।
बता दें कि पिछले एक सप्ताह में यह दूसरा अवसर है, जब चंडीगढ़ फ्लाइट को आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया। इससे पहले भी पिछले सप्ताह मंगलवार के दिन ही चंडीगढ़ फ्लाइट को आखिरी वक्त में कैंसिल कर दिया था। इसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परेशानी उठानी पड़ी थी। आज एयरलाइन कंपनी द्वारा काफी पैसेंजर को जहां वैकल्पिक फ्लाइट्स में एडजस्ट किया गया है। वहीं, जो पैसेंजर फ्लाइट में ट्रेवल नहीं करना चाह रहे हैं, उन्हें रिफंड दिया।
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने रखा सरकार का पक्ष
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक