राजस्थान में महिला को डायन बताते हुए, निर्वस्त्र करके खूब पीटा
राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के एक गांव में एक महिला को डायन बताते हुए उसे निर्वस्त्र कर यातनाएं देने का मामला सामने आया है। बेड़ियों से बांधकर मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस का रुख भी बेहद ही लापरवाही भरा रहा, जिसने शिकायत करने पहुंची पीड़िता को अगले दिन आने की कहकर चलता किया गया।
यह घिनौना काम महिला के साथ उसके पति, सास और सौतन ने किया। बताया गया कि पीड़िता की आरोपित पति से 2021 में शादी हुई थी। पति की पहले से एक पत्नी थी। पहली पत्नी से हुआ उसका बेटा बीमार होने पर पति, सास और सौतन ने उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया। तीनों आरोपितों ने उसे डायन कहते हुए निर्वस्त्र किया और लोहे की बेड़ियों में जकड़ने के बाद मारपीट की। उसे चारपाई से बांध दिया गया ताकि वह भाग नहीं पाए।
15 फरवरी को संयोग से उसके पिता घर आए तो उन्होंने उसे बचाया और उपचार के लिए जगपुरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे बांसवाड़ा के लिए रेफर कर दिया था। इस मामले में राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इसके बाद संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन और आइजी एस परिमला, कलेक्टर डा. इंद्रजीत पीड़िता से मिलने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और उसके बयान दर्ज किए।
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त