नोडल अधिकारियों के निरीक्षण से कार्यप्रणाली में दिखाई दे सुधार
जयपुर। डिस्कॉम्स चेयरमैन सुश्री आरती डोगरा ने जयपुर डिस्कॉम के नोडल अधिकारियों को प्रति माह कम से कम दो सब डिवीजन कार्यालयों का गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण की यह व्यवस्था इसलिए कायम की गई है ताकि जयपुर डिस्कॉम के सभी 20 सर्किलों में उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
सुश्री डोगरा विद्युत भवन में नोडल अधिकारियों तथा फील्ड के सभी सर्किल अधीक्षण अभियंताओं के साथ समीक्षा करते हुए कहा कि नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि निरीक्षण के लिए उनका दौरा रिजल्ट ऑरियेन्टेड हो तथा इससे निचले स्तर तक उपभोक्ताओं को की जा रही सर्विस अदायगी तथा फील्ड के कार्मिकों की कार्यप्रणाली में सुधार आए। डिस्कॉम्स चेयरमैन ने कहा कि उन फीडरों तथा सब स्टेशनों का प्राथमिकता से निरीक्षण किया जाए जिनमें बिजली की छीजत सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी प्रतिमाह 100 यूनिट तक रीडिंग की रेंडम सैम्पल क्रॉस वेरीफिकेशन कराएं। निरस्त किए गए बिजली कनेक्शन आवेदनों का गहनता से सत्यापन करें। साथ ही, बिजली चोरी के कारण कटे अधिक बकाया राशि वाले विद्युत कनेक्शनों से वसूली को गति दी जाए।
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स