अवैध रूप से भंडारित गैस सिलेंडर व उपकरण किए जब्त
जयपुर । राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार अवैध एलपीजी रिफीलिंग व घरेलू गैस के व्यवसायिक दुरूपयोग से होने वाली राजस्व हानि तथा गैस सिलेण्डरों की अवैध भण्डारण की रोकथाम हेतु गठित विशेष जॉच दल द्वारा साप्ताहिक कार्यवाही के तहत जिले के मावली ब्लॉक के डबोक क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती पिंकी भाटी, श्रीमती मानसी पण्ड्या, प्रर्वतन निरीक्षक अभिषेक खिंची, रघुनाथ सिंह राठौड़ एवं राहुल तंवर द्वारा डबोक क्षेत्र में की गई आकस्मिक जॉच में प्रतिष्ठान बालाजी गैस सर्विस, जेके सीमेन्ट फेक्ट्री के सामने स्थित दुकान पर अवैध रूप से भण्डारित 13 घरेलू गैस सिलेण्डर व 4 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर एवं गैस रिफिंलिग मशीन जब्त की गई। भटनागर ने बताया कि दोषित फर्मो के विरूद्व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत आवश्यक कार्यवाही की जाकर यह जांच निरंतर जारी रहेगी।
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, करैत उपलब्ध कराने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में
बारिश से तरबतर मध्य प्रदेश, 17 जिलों में भारी वर्षा का रेड-अलर्ट जैसा माहौल
टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं, पीएम मोदी बोले- जल्द मिलेगी कड़ी सजा
श्रद्धालुओं की वापसी बनी मातम, सड़क हादसे में दो की मौत, दो गंभीर घायल
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में सावन स्पेशल नियम लागू, दर्शन से पहले जान लें पूरी जानकारी