पड़ोसी ले उड़ा पत्नी! जनता दरबार में पहुंचा पति, मंत्री से कर दी ऐसी मांग कि सब चौंक गए
राजस्थान के कोटा जिले में राज्य के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने जनता दरबार लगाया था. इस दौरान एक फरियादी की फरियाद सुन नेता जी भी संकोच में पड़ गए. इस व्यक्ति का कहना था कि उसकी पत्नी दो बेटियों को छोड़कर पड़ोसी के साथ भाग गई है. मामले में पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है. आप मेरी पत्नी को वापस दिलवाइए. पीड़ित की फरियाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भावुक नजर आ रहा है.
कोटा जिले में कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने जनता दरबार लगाया हुआ था. इसी बीच धर्मेंद्र नाम का एक शख्स दो छोटी बेटियों के साथ मंत्री के जनता दरबार में पहुंच गया, यहां उसने बताया कि उसकी पत्नी इन दो बेटियों को छोड़कर पड़ोसी के साथ भाग गई है. मामले में पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है. इसलिए मंत्री जी मेरी पत्नी को आप वापस दिलवाइए. यह बात सुनकर मंत्री मदन दिलावर और उनके साथ मौजूद तमाम वरिष्ठ अधिकारी हैरान रह गए.
पड़ोसी के साथ भागी महिला
इस दौरान मंत्री के सामने अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई. मंत्री के सामने धर्मेंद्र ने बताया कि पड़ोसी उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. पत्नी उसकी दो छोटे बेटियों को भी छोड़ गई है. उसने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की. अपनी फरियाद सुनाते समय धर्मेंद्र भावुक हो गया था. मंत्री ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी हर संभव मदद की जाएगी.
वायरल हुआ वीडियो
पीड़ित पति की फरियाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी दो बेटियों के साथ नजर आ रहा है. इस दौरान वह अपनी बात रखते हुए मंत्री के सामने भावुक भी नजर आ रहा है. वायरल वीडियो पर कुछ लोग धर्मेंद्र का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं, तो कुछ धर्मेंद्र की पीड़ा पर अपनी हमदर्दी जताते हुए नजर आ रहे हैं.
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा