पति ने पीट पीटकर कर पत्नी की हत्या की, जेब से रुपए निकालने का शक
पाली । राजस्थान के पाली जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को इसलिए पीट पीटकर कर हत्या कर दी क्योंकि उसको शक था कि उसकी पत्नी ने उसके पिता की जेब से रुपए निकाले थे। पत्नी की हत्या के बाद उसने अपना अपराध छिपाने के लिए हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। उसने पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां महिला के शरीर पर चोटों के निशान देखकर डॉक्टर ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि यह हैरान कर देने वाला मामला पाली शहर की टीपी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर विस्तार कॉलोनी का है। जहां आरोपी दिलीप ने अपनी पत्नी जसोदा (28) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिलीप के पिता गिरधारी लाल की जेब से पैसे गायब मिले थे। इसको लेकर जब गिरधारी ने अपने बेटे दिलीप से शिकायत की तो दिलीप को अपनी पत्नी पर शक हुआ। उसने पत्नी को कमरे में बंद कर पूछताछ की लेकिन जवाब नहीं मिलने से बौखला कर उसने पत्नी को जमकर पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। यशोदा की मौत के बाद परिवार में हड़कंप गया है। उन्होंने इस हत्या की वारदात को छिपाने का प्रयास भी किया। आरोपी अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने देखा कि महिला की आंखें सूजी और सिर से खून बह रहा था। चिकित्सकों ने शंका होने पर पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने सारा राज उगल दिया। पुलिस ने बताया कि दिलीप की जसोदा से वर्ष 2016 में शादी हुई थी। उनके 2 बच्चे हैं इनमें एक बेटा और एक बेटी है। मृतका 13 दिन पहले ही अपने पीहर से ससुराल लौटी थी। पुलिस ने आरोपी पति दिलीप प्रजापत सहित परिवार के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी