फाइटर में दीपिका के साथ नजर आयेंगे ऋतिक
फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द के निर्देशन में बनी फाइटर फिल्म में ऋतिक की जोड़ी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ बनी है। बड़े पर्दे पर पहली बार यह जोड़ी स्क्रीन शेयर कर रही है। इस बीच फाइटर का तीसरा गाना हीर आसमानी जारी कर दिया गया।
इसे विशाल ददलानी, शेखर रवजियानी और बी प्राक ने अपनी आवाज से सजाया है।इस गाने के बोल (लिरिक्स) कुमार ने लिखे हैं। संगीत विशाल-शेखर की जोड़ी ने तैयार किया है। ऋतिक ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर हीर आसमानी गाना शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, जिसकी फितरत हो खुली आसमानी, जमीन पर कैसे बने उसकी कहानी?” इस गाने में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। सभी टेकऑफ के लिए तैयार होते दिखाई देते हैं।इससे पहले फिल्म के दो गाने शेर खुल गए और इश्क जैसा कुछ रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
वे ऋतिक व टाइगर श्रॉफ की वॉर और शाहरुख खान की पठान जैसी सफल एक्शन फिल्म बना चुके हैं। फाइटर में ऋतिक ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया तथा दीपिका ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ का किरदार निभाया है। फिल्म में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय व संजीदा शेख के भी महत्वपूर्ण रोल हैं। यह गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में उतार दी जाएगी। बता दें कि ऋतिक रोशन लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान