बारिश में मकान गिरा, मां-बेटी व भेड़ों की मौत
भरतपुर । जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने फिर कहर बरपाया है। तेज बारिश के चलते गांव गांवड़ी में एक मकान भरभराकर गिर गया जिससे एक मां-बेटी व कुछ भेड़ों की दबकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। इस दौरान साजिद पुत्र फजरू के घर की दीवार गिरने से उसकी पत्नी और बच्ची मलबे में दब गए थे। जानकारी मिलते ही आस-पड़ोस के लोग मदद के लिए पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दुर्भाग्यवश दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।
इसी क्षेत्र के नदेराबास गांव में भी भारी बारिश से एक दीवार ढह गई जिसके नीचे दबकर करीब एक दर्जन भेड़ों की मौत हो गई। इन भेड़ों के मालिक जो इन्हीं भेड़ों के सहारे अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस हादसे के बाद से परिवार और गांववालों में गहरा दुःख है। हालांकि गांववासियों ने अपनी तरफ से बचाव कार्य शुरू कर दिया था लेकिन अभी तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इससे स्थानीय लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी और असंतोष है।
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार