उज्जैन के पास भीषण हादसा, इंदौर के चार लोगों की मौत
उज्जैन । उज्जैन के पास नागदा में शुक्रवार सुबह 5:30 बजे के करीब भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार और टैंकर की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सभी मृतक इंदौर के निवासी थे, जो अजमेर में जियारत करने के बाद लौट रहे थे। यह दुर्घटना जावरा-नागदा रोड पर बेड़ावन्या गांव के नजदीक हुई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए। कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कि ड्राइविंग सीट पर फंसे शव को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। हादसे के वक्त कार में आठ लोग सवार थे। ऐजाज नाम के एक व्यक्ति, जो इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए, ने बताया कि वे 23 अक्टूबर को इंदौर से अजमेर के लिए निकले थे। अजमेर में जियारत करने के बाद वे शुक्रवार सुबह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान, उनकी कार के पीछे एक पेट्रोल टैंकर और एक ट्रक चल रहे थे। थोड़ी देर बाद टैंकर ने उनकी कार को ओवरटेक किया, लेकिन उसी समय उनकी कार टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में ऐजाज को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके साथ सवार अन्य चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया, और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दर्दनाक हादसे ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
हादसे में इनकी गई जान
1. इमरान पुत्र इज्जत नूर, 40 साल, निवासी कड़ाव घाट, इंदौर
2. आसिफ पुत्र अहमद मंसूरी, 35 साल, निवासी पिंजारा बाखल, इंदौर
3. अब्दुल मन्नान पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी झलारिया, इंदौर
4. समीर पुत्र हाजी हफीज खान, निवासी झलारिया, इंदौर
ये हुए घायल
1. जुबैर पुत्र जाकिर, 30 साल, इंदौर
2. समीर पुत्र रशीद, 25 साल, निवासी सांवेर, इंदौर
3. ओसामा पुत्र सिद्दीक, 25 साल, निवासी सांवेर, इंदौर
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई