अलवर में भीषण सड़क दुर्घटना, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
राजस्थान में खैरथल तिजारा जिला के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक छात्र की मौत हो गयी तथा अन्य एक घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि भिवाड़ी थाना क्षेत्र के अनीता कॉलोनी निवासी रोहन (18) अपने मित्र विक्रम कुमार (19) के साथ पिता को कंपनी में खाना देकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।
कार ने मारी थी टक्कर
इस दौरान सूरज सिनेमा के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना के समय मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत भिवाड़ी के गोपीनाथ अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के एम्स के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रोहन ने एम्स पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल विक्रम कुमार को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए दोनों दोस्त दसवीं कक्षा के छात्र थे। मृतक रोहन के शव को भिवाड़ी जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने