होली उमंग और उत्साह का त्योहार:भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि फाल्गुन के महीने में हर व्यक्ति आनंद में उत्साहित रहता है और होली के रंगों में रंग जाता है। उन्होंने कहा कि श्री गलताजी तीर्थ में फागोत्सव का आयोजन विशिष्ट है और यह राज्य सरकार के धार्मिक महत्व के स्थानों के विकास और संरक्षण के प्रति दृढ़संकल्प का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री सोमवार को श्री गलताजी तीर्थ में आयोजित ब्रज-अवध फागोत्सव में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री गलताजी का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। यहां दिव्यता व भव्यता की अनुभूति होती है। आमजन की आस्था है कि यहां स्थित कुण्डों में स्नान करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि यहां भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और हनुमानजी के मंदिर हैं, जो अवधपुरी और ब्रज के एक साथ होने की अनुभूति देते हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के साथ-साथ हमारी गौरवशाली विरासत का संरक्षण भी हो रहा है। राज्य सरकार भी इसी दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश के धार्मिक महत्व के स्थलों का विकास एवं संरक्षण कार्य प्रतिबद्धता के साथ कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीताराम जी मंदिर और ज्ञान गोपाल जी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और गो सेवा भी की। उन्होंने फागोत्सव में भजनों-गीतों का श्रवण किया तथा दीप महाआरती में शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, देवस्थान सचिव डॉ. कृष्ण कांत पाठक, जिला कलेक्टर श्री जितेंद्र सोनी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष
बारिश बनी आफत, बिलासपुर में NH-49 के निर्माणाधीन ओवरब्रिज को पहुंचा नुकसान
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
EOW में लंबित मामलों को लेकर प्रताप ग्रेवाल का बड़ा बयान, CM से पूछा सवाल
राजनांदगांव पहुंचा 7500 KM कांवड़ यात्रा का कारवां, रोहित का संकल्प जानकर रह जाएंगे हैरान