कानपुर में हुई झमाझम बारिश, घुटनों तक लग रहा बारिश का पानी
कानपुर। कुछ दिनों पहले सर्दी और सूरज के बीच एक दूसरे को पछाड़ने की जोर आजमाइश चल रही थी। कुछ दिनों के बाद जब दोनों सुस्त पड़ गए तो बादलों को मौका मिल गया और अपना प्रभुत्व दिखाने के लिए आसमान पर आ डटे। पश्चिमी विक्षोभ के साथ आए बादलों ने रविवार और सोमवार को मौसम विभाग के सभी अनुमान ध्वस्त कर दिए।रविवार रात भर शहर में झमाझम बारिश होती रही। इससे शहर में 26.4 मिलीमीटर पानी बरस गया, जो फरवरी माह में होने वाली औसत वर्षा 14.3 मिमी से भी 12.1 मिमी ज्यादा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ रहने के साथ दिन में चमकदार धूप निकलने की संभावना जताई है।
मौसम इस बार सर्दी, गर्मी और वर्षा में भी अप्रत्याशित प्रदर्शन कर रहा है। शनिवार से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम विभाग ने पांच से 10 मिमी वर्षा का अनुमान लगाया था लेकिन रविवार शाम को शुरू हुई वर्षा ने सुबह तक सारे अनुमान ध्वस्त करते हुए रिकार्ड वर्षा करा दी।कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि फरवरी महीने की औसत वर्षा का रिकार्ड 14.3 मिमी का है। इस बार रिकार्ड टूट गया है। इससे पहले 2013 में पांच फरवरी को 44.4 मिमी पानी बरसा था। इतना ज्यादा पानी बरसने से जिन खेतों में पानी की उचित निकासी नहीं है वहां फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव