न्यूयॉर्क में भारी बारिश से बाढ़
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क शहर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। सडक़ों, मेट्रो स्टेशन और गैस स्टेशनों पर पानी भर गया। जिसके बाद न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में मेट्रो सेवा रोक दी गई। कई इलाकों में 7 इंच तक बारिश हुई। बाढ़ के कारण कुछ फ्लाइट भी रद्द कर दी गई, जिससे लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने न्यूयॉर्क शहर के पांच इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। न्यूयॉर्क का 16 प्रतिशत हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है। न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने मंगलवार को इमरजेंसी की घोषणा की। रेस्क्यू टीमों को मदद के लिए तैनात किया गया है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
राजधानी में मेट्रो सेवा प्रभावित, स्टेशन बंद होने से बढ़ा ट्रैफिक दबाव
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने बेटी राहा पर कही खास बात
रतलाम, पन्ना समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
कमजोर मार्केट में भी मुनाफे का मौका, एक्सपर्ट ने बताई कमाई की रणनीति
संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
18 लाख रुपये के KCC घोटाले की फाइल दोबारा खुली, विधानसभा में उठा मामला