कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक
जयपुर|राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को गाय के मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा हो गया। मामला इतना गरमा गया कि बीजेपी और कांग्रेस विधायक आमने-सामने आ गए। कांग्रेस विधायकों ने सदन में पोस्टर लहरा दिए। स्थिति बिगड़ती देख स्पीकर वासुदेव देववानी ने सदन की कार्रवाई को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।विवाद प्रश्नकाल में बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य के सवाल से शुरू हुआ। उन्होंने सरकार से पूछा कि गाय को माता का दर्जा देने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है। सरकार की तरफ से जवाब देते हुए गौ पालन मंत्री जोराराम कुमावत गाय से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं की बात करते रहे। इस पर बालमुकुंदाचार्य ने आपत्ति जताते हुए स्पीकर से कहा कि मैं इनके जवाब से थोड़ा असंतुष्ट हूं। उन्होंने कहा कि मैंने धार्मिक मान्यताओं को लेकर सवाल नहीं पूछा, बल्कि मैंने स्पष्ट पूछा है कि गाय को राज्यमाता का दर्जा देने के लिए सरकार क्या कर रही है। इस पर स्पीकर ने भी मंत्री से सवाल का जवाब देने के लिए कहा। मंत्री ने जवाब में कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विभाग के पास विचारधीन नहीं है। बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि जब महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया जा चुका है तो यहां पर क्यों नहीं? इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसा है तो सरकार वहां से रिकॉर्ड मंगवाकर देखेगी कि इसे कैसे लागू किया जा सकता है। इतने में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने टोकते हुए कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है कि खुद सवाल करने वाले बीजेपी के सदस्य यह कह रहे हैं कि वे सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। सदस्य कह रहे हैं कि प्रदेश में लगातार गौ हत्याएं हो रही हैं। जूली ने कहा कि हाल में जयपुर में हिंगौनिया गौ शाला में एक गाय का सिर काटकर लटका दिया गया। इसमें बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल थे और बीजेपी के विधायक उन्हें बचाना चाहते हैं। इस पर सिविल लाइंस से बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा तैश में आकर अपनी सीट से खटे होकर वेल की तरफ आने लगे। स्पीकर ने उन्हें टोका लेकिन गोपाल शर्मा लगातार आगे बढ़ते रहे। इसके बाद स्पीकर ने सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को बार-बार टोका कि वे गोपाल शर्मा को बैठाएं लेकिन गर्ग भी कुछ नहीं कर पाए। मामला बिगड़ गया और कांग्रेस विधायक पोस्टर लेकर वेल में उतर गए। नारेबाजी और हंगामें के बीच स्पीकर ने सदन की कार्रवाई को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया। इसके बाद 12 बजे जब सदन फिर से जुटा तो कांग्रेस विधायक वेल में नारेबाजी करते रहे। इस पर सभापति संदीप शर्मा ने सदन की कार्रवाई आधा घंटा और स्थगित कर दी।
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल