राजस्थान का दिल छू लेने वाला वीडियो, हवलदार बना फरिश्ता
माधोपुर|कहते हैं न जाके राखो साईंया मार सके न कोय.. राजस्थान के सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन में बीती रात जो हुआ, उसपर ये लाइन फिट बैठती है। यहां ट्रेन पकड़ने की जल्दी में एक 12 साल की लड़की का संतुलन बिगड़ा और वह इसके नीचे आ गई,लेकिन वहां मौजूद देवदूत बन पहुंचे एक हवलदार ने समय रहते बच्ची की जान बचा ली। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसपर हवलदार की तारीफ भी कर रहे हैं।
क्या है पूरी घटना?
घटना सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन की है। वीडियो को देखने पर पता चल रहा है कि प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन चलना शुरू कर देती है। लड़की और उसका परिवार स्टेशन समय पर नहीं पहुंच पाए थे इसलिए वह छूटती ट्रेन को पकड़ने के लिए दौड़ लगाते हैं। हालांकि इस दौरान ट्रेन में चढ़ते वक्त 12 साल की बच्ची का पैर फिसलता है और वह चलती ट्रेन के नीचे आने लगती है। देखते ही परिवार चीखता है और मदद के लिए गुहार लगाता है। तभी वीडियो में हवलदार रामकेश मीणा अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए वहां पहुंचते हैं और समय रहते लड़की को अपनी ओर खींच लेते हैं। 22 सेकेंड के वीडियो में लड़की की जान बच गई और अब लोग इसपर हवलदार रामकेश की खूब तारीफ कर रहे हैं।
यूजर्स कर रहे तारीफ
गंगापुर सिटी स्टेशन में हवलदार के किए इस साहसिक काम पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ट्रेन में चढ़ने वाले लोगों को यह समझना चाहिए कि चाहे कोई भी कारण हो, अगर आप लेट हो गए हैं तो ऐसे तरीके न अपनाएं जिससे आपकी जान को खतरा हो। आपकी जिंदगी किसी भी और चीज से कहीं ज्यादा कीमती है। एक और यूजर ने लिखा कि मीणा जी को सलाम! कुछ पुलिसकर्मी आज भी अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर पूरी ईमानदारी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये पुलिसवाले कभी अपने ऊपर से विश्वास कम नहीं होने देते।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला