कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
उज्जैन|मध्य प्रदेश के उज्जैन से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक केमिकल कंपनी में काम करने वाले दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों को सुनने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले में कर्मचारियों ने कलेक्टर रौशन सिंह से शिकायत की है, जिसकी जांच की जा रही है|
हियरिंग मशीन लगाना पड़ा
उज्जैन के औद्योगिक क्षेत्र नागझिरी में स्थित ओंकार केमिकल कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को कान खराब होने जैसी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक इस फैक्ट्री में खून को पतला करने की समेत कई तरह की दवाओं का निर्माण किया जाता है. फैक्ट्री में ह्रदय रोग से जुड़ी बीमारी के लिए डाइकीटोन तैयार किया जाता है|
कंपनी में 70 प्रतिशत कच्चा माल घरेलू बाजार और 30 फीसदी माल चीन से आयात किया जाता है. हालात ऐसे हैं कि कंपनी के 30 कर्मचारी बिना हियरिंग मशीन के सुन नहीं सकते हैं. कर्मचारियों ने कलेक्टर रौशन सिंह से लेकर सीएम मोहन यादव के पास तक शिकायत की है. कलेक्टर का कहना है कि इस मामले में कंपनी की जांच की जा रही है. रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी|
कर्मचारियों का क्या कहना है?
पूर्व कर्मचारी लखन चौहान का कहना है कि वे कंपनी में साल 2022 से काम कर रहे थे. काम शुरू करने के 6 महीने के भीतर ही उनके कान में सीटी जैसा बजना शुरू हो गया. उन्होंने डॉक्टर से चेकअप कराया तो एमवाय अस्पताल की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनके दोनों कान खराब हो चुके हैं. इसके बाद उन्होंने कंपनी में काम करना छोड़ दिया. इसी तरह दूसरे कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. किसी के कान इतने खराब हुए कि उनका दिव्यांगता का सर्टिफिकेट बन गया|
कंपनी का क्या कहना है?
ओंकार केमिकल कंपनी के मैनेजर एम मोहन की ओर से दावा किया गया है कि हमने कहा था कि जिन कर्मचारियों को दिक्कत हो रही है. उनका इलाज हम कराएंगे. इसके बाद भी कोई नहीं आया. यहां 100 कर्मचारी काम कर रहे हैं. कई लोग सालों से काम कर रहे हैं, जिन्हें कुछ नहीं हुआ|
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला